उत्तर प्रदेश में सपा दफ्तर के बाहर चला बुलडोजर, अवैध दुकानों को किया गया ध्वस्त

By अंकित सिंह | Aug 31, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर नगर निगम की कार्रवाई देखने को मिली है। दरअसल, नगर निगम ने यहां बने अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाया है। हालांकि, दुकानदारों से अपनी दुकानों को हटाने के लिए 6 महीने पहले ही नोटिस दे दिए गए थे। जब बुलडोजर की कार्रवाई हो रही थी, उस दौरान विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला। निगम की कार्रवाई के विरोध में एक महिला दुकानदार ने अपना सिर मुड़वा लिया। नगर निगम का दावा है कि नोटिस के बावजूद भी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। इसके बाद से यह कार्रवाई की गई है। वहीं दुकानदारों का आरोप है कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है। जिस महिला ने सिर मुड़वाया है, उसने कहा कि मेरे दुकानदार सीधे हैं। वह बोल नहीं पाए।

इसे भी पढ़ें: मुख्तार अब्बास नकवी बोले, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परिवार की परिक्रमा पॉलिटिक्स’ को परास्त किया

इसके साथ ही दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि सोनम किन्नर की वजह से सभी दुकानें टूटी है। उसका मकान अवैध है, लेकिन वह नहीं टूटा है। महिला का यह भी आरोप है कि यहां और भी अवैध मकान और दुकानें हैं। लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब तक हमारे साथ न्याय नहीं होता है, तब तक वह अपने सिर पर बाल नहीं आने देगी। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विक्रमादित्य मार्ग पर सपा दफ्तर के सामने बनीं अस्थायी दुकानें अवैध रूप से स्थापित की गई थीं जिन्हें हटाने के लिए छह महीने पहले से नोटिस भेजे जा रहे थे। 

प्रमुख खबरें

MP Muslim Festival Committee ने मुस्लिम युवाओं से Garba कार्यक्रमों से दूर रहने की अपील की

DA केस में High Court ने Punjab Chief Secretary को भेजा अवमानना नोटिस

Modi Cabinet Decisions: छोटी कंपनियों के लिए बड़ा फैसला, 10,000 करोड़ के फंड को कैबिनेट की मंजूरी, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Archer Ganesh Mani Ratnam ने Asian Games में जीता Gold और Bronze, अब LA 2028 पर नजर