30 देशों के राजनयिकों पर चली गोलियां! इजरायली सेना ने अब ये क्या कर दिया, दहल उठी दुनिया

By अभिनय आकाश | May 22, 2025

फिलिस्तीन और इजरायल लगातार तनाव की स्थिति से जूझ रहे हैं। संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन इस बीच एक बेहद ही हैरान करने वाली घटना घटी है। 30 देशों के राजनयिकों पर गोलीबारी की खबर है। इजरायल की सेना की तरफ से 30 देशों के राजनयिकों के ऊपर ताबड़तोड़ तरीके से गोलीबारी की गई है। कैसे अधिकारी जान बचाते और भागते नजर आए। ये लोग इजरायल के बॉर्डर जहां पर आईडीएफ तैनात है वहां के आसपास शिविर में लोगों से मुलाकात करने जा रहे थे। स्थिति का जायजा लेने जा रहे थे। लेकिन इजरायली सेना ने पहले तो चेतावनी दी कि वहां आस पास न आएं। वहां इजरायली सेना की तरफ से युद्धाभ्यास चल रहा है। बावजूद इसके इन्होंने कदम आगे बढ़ाया और इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। 

इसे भी पढ़ें: इजराइल दूतावास के 2 कर्मचारियों की हत्या, भड़का अमेरिका, कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे

फिलिस्तीनी प्राधिकरण के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह घटना अंतर-राज्यीय संबंधों को नियंत्रित करने वाले मानदंडों और दायित्वों के लिए इजरायली कब्जे की व्यवस्थित अवमानना ​​को दर्शाती है और यह उस गहरी जड़ता को रेखांकित करती है जिसके साथ वह काम करना जारी रखता है। फिलिस्तीन पोस्ट द्वारा प्रकाशित इस फुटेज में लोगों के एक समूह को छिपने के लिए भागते हुए और पृष्ठभूमि में सायरन बजने के दौरान कारों में भागते हुए दिखाया गया है। टाइम्स ऑफ इजरायल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, चीन, रूस और यूरोपीय संघ के राजनयिक शामिल थे। यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने कहा कि राजनयिकों के जीवन पर कोई भी खतरा अस्वीकार्य है। 

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh  

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म