RRB Group D: रेलवे ग्रुप-डी के पदों पर होने जा रही बंपर भर्ती, जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन

By अनन्या मिश्रा | Jan 14, 2025

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड बंपर भर्तियां करने जा रही है। ऐसे में जो युवा रेलवे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, अब वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि देशभर के सभी 21 आरआरबी को मिलाकर 32,438 पद ग्रुप डी के लिए सृजिक किए गए हैं। इन पदों को निकालने की तैयारी चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी या फिर फरवरी महीने में यह वैकैंसी आएगी।

वहीं पटना और मुजफ्फरनगर ने भी रिक्तियां भेज दी हैं। साथ ही ग्रुप डी का केंद्रीय नोडल इलाहाबाद बनाया गया है। आरआरबी के सूत्रों की मानें, तो थोड़े-बहुत पदों की संख्या में बदलाव हो सकते हैं। लेकिन संभावना है कि ग्रुप डी में पदों का इजाफा हो।

प्वाइंट मैन- 5058

सहायक ट्रैक मशीन- 799

सहायक ब्रिज- 301

ट्रैक मेंटेनर-13187

सहायक पी-वे- 257

सहायक (एस एंड टी)- 2012

सहायक टीआरडी-1381

सहायक (सी एंड डब्ल्यू)- 2587

सहायक लोको शीड डीजल- 420

सहायक लोको शीड इलेक्ट्रिकल- 950

सहायक लोको ऑपरेशन इलेक्ट्रिकल- 744

बता दें कि इस साल 2024 तक 8 रोजगार सूचना के मुताबिक रिक्तियां निकाली गई हैं। जिसकी परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, RRB की दो और वैकेंसी आने वाली हैं। जिसमें RRB की आइसोलेटेड वैकेंसी में 1036 पद आने वाले हैं। वहीं ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जनवरी में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Scholarship News and Update in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म