बुराड़ी कांड में नया मोड़, इकलौते साक्षी की सदमे से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2018

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के इकलौते साक्षी तथा परिवार के पालतू कुत्ते टॉमी की भी सदमे के कारण मौत हो गई। घटना के बाद से वह नोएडा में एक पशु आश्रय स्थल में रह रहा था। एक पशु अधिकार कार्यकर्ता ने आज यह जानकारी दी। चुंडावत परिवार के 11 लोगों की मौत की खबर एक जुलाई को प्रकाश में आई थी। परिवार के सदस्यों के कथित तौर पर आत्महत्या की घटना के दौरान वह एक ग्रिल से बंधा हुआ था।

घटना के बाद से ही नोएडा के पशु अधिकार कार्यकर्ता संजय मोहपात्रा टॉमी की देखरेख कर रहे थे। पिटबुल मिश्रित नस्ल के कुत्ते की उम्र सात वर्ष थी। उसकी सेहत में सुधार हो रहा था और उसका वजन भी बढ़ा था। मोहपात्रा ने बताया, ‘उसने शाम चार बजे खाना खाया, वह खेल रहा था। जिसके बाद लगभग पांच बजे हमारा एक कर्मचारी उसे घुमाने ले गया। लौटने के बाद वह दरवाजे से भीतर आ रहा था तभी अचानक गिर गया और चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।’

उन्होंने इस बारे में नोएडा और दिल्ली की पुलिस को सूचित कर दिया है। इस बारे में नारायण देवी के पोते प्रशांत सिंह चुंडावत को भी जानकारी दी गई है। नोएडा के जिला अस्पताल में आज टॉमी का पोस्टमार्टम किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि उसकी मौत सदमे के कारण हुई, सदमे की वजह से ही उसे दिल का दौरा पड़ा। प्रशांत ने मोहपात्रा से टॉमी को प्रशिक्षित करने को कहा था ताकि वह उसे अपने साथ घर ले जा सकें।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान