बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन बुकिंग अब UPI से होगी, NIPL ने भारतीय पर्यटकों के लिए शुरू की सुविधा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने बुधवार को कहा कि दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘ऐट द टॉप’ की ऑनलाइन बुकिंग के लिए अब यूपीआई से भुगतान शुरू हो गया है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की ऊपरी मंजिलों पर स्थित ‘ऐट द टॉप’ वह जगह है जहां से पर्यटक पूरे शहर का नजारा ऊपर से देखते हैं। हर साल यहां भारत सहित दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ में खराब मौसम के कारण स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का निर्देश

वर्ष 2022 में यूएई में क्यूआर-आधारित यूपीआई व्यापारी भुगतान की शुरुआत के बाद से भारतीय यात्री नियोपे के मर्चेंट नेटवर्क पर यूपीआई-सक्षम ऐप के जरिये भुगतान कर रहे हैं। बयान के मुताबिक, अब पर्यटक अपनी यात्रा से पहले ही वेबसाइट पर जाकर विभिन्न अनुभव चुन सकते हैं और यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं, जिससे यात्रा की योजना बनाना अधिक सरल और सुविधाजनक हो जाएगा। एनपीसीआई इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ऋतेश शुक्ला ने कहा, “ऐट द टॉप, बुर्ज खलीफा के लिए ऑनलाइन बुकिंग में यूपीआई भुगतान सक्षम करने से भारतीय पर्यटकों को अपनी परिचित और भरोसेमंद भुगतान प्रणाली का उपयोग करने में आसानी होगी, वह भी यूएई पहुंचने से पहले ही।

प्रमुख खबरें

Gill बने ODI के नंबर 1, Vaibhav Sooryavanshi की T20I में 230 पायदान की ऐतिहासिक छलांग

तेरे लिए ले लेंगे, सब से दुश्मनी...भारत-चीन को मेन कल्प्रिट बता US ने कौन सा बिल किया पास, रूस से दोस्ती की भारी कीमत चुकाएगा हिंदुस्तान?

Thailand Kidnapping Case: सस्ते हॉलिडे पैकेज का लालच और Dubai से पाकिस्तानी साजिश, बैंकॉक में 5 भारतीय गिरफ्तार

Singer B Praak का Luxury Style: 18 Lakh की Rolex Watch खरीदी, भारत में केवल 5 लोगों के पास यह घड़ी