बस दुर्घटना: पंजाब के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को बठिंडा बस दुर्घटना में मारे गये आठ लोगों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मान ने दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

पंजाब के बठिंडा जिले में शुक्रवार को एक निजी बस पुल की रेलिंग से टकराकर नाले में गिर गई थी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने पहले ही जिला प्रशासन को घायलों को नि:शुल्क इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ