बस और जीप की जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौत, 13 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2018

सम्भल (उत्तर प्रदेश)। जिले के गुन्नौर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक रोडवेज बस की जबरदस्त टक्कर से जीप सवार छह लोगों की मौत हो गयी तथा 13 अन्य घायल हो गये। गुन्नौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी गमलेश्वर बिल्टोरिया ने यहां बताया कि सुबह मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर गुन्नौर चौराहे से आगे सिकंदराबाद डिपो की एक बस तथा जीप के बीच जोरदार टक्कर हो गयी।

 

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जीप सवार हरदेवी, राजेश तथा सोबरन नामक व्यक्तियों समेत छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिल्टोरिया ने बताया कि जीप में 19 लोग सवार थे और वे कासगंज अलीगढ़ से देवी दर्शन के लिये नैनीताल जा रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

चीन का नया चंद्रमा मिशन, देशों के एक साथ काम करने का एक दुर्लभ उदाहरण

CBI ने Income Tax Officer को चार लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

Czar Kasparov Taunt on Rahul Gandhi | एक राजनेता को अपने प्रिय खेल में शामिल होते हुए नहीं देख सकता, शतरंज के महारथी खिलाड़ी का राहुल गांधी पर तंज

Kerala: वायनाड के लोगों के उम्मीद, रायबरेली से जीत जाने के बाद भी हमें नहीं छोड़ेंगे राहुल गांधी