कनाडा में कसीनो ले जा रही एक बस और ट्रक की टक्कर, 15 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2023

टोरंटो। कनाडा में बुजुर्गों को एक कसीनो ले जा रही एक बस और ट्रक के बीच मैनिटोबा प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को टक्कर हो जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘मैनिटोबा रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ (आरसएमपी) के कमांडिंग ऑफिसर रॉब हिल ने बताया कि बस में 25 लोग सवार थे। अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक सभी संसाधनों को घटनास्थल पर तैनात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर