तमिलनाडु में बस में आग लगी, बाल-बाल बचे मयिलादुथुराई जा रहे यात्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

मयिलादुथुराई (तमिलनाडु)। मयिलादुथुराई जिले में पोरायर में एक बस में शुक्रवार सुबह आग लग गई हालांकि बस में सवार करीब 30 यात्री इस हादसे में बाल-बाल बचे। पुडुचेरी सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) की बस मयिलादुथुराई से 30 यात्रियों के साथ कराईकल जा रही थी जब यह घटना हुई।

इसे भी पढ़ें: ब्लॉकचेन क्या है? इसका अविष्कार किसने किया है? इसके बारे में हमें क्यों जानना चाहिए?

पुलिस ने बताया कि आग लगने से कुछ मिनटों पहले ही बस पोरयार बस अड्डे से निकली थी। बस चालक ने अचानक से इंजन से धुएं का मोटा गुबार उठता देखा और बस सड़क के किनारे रोक दी। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य तुरंत बस से उतर गए।

इसे भी पढ़ें: राजकुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अश्लील फिल्म निर्माण मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच करेगी शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ

पोरयार अग्निशामक केंद्र से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। बस के आगे का पूरा हिस्सा आग में जलकर खाक हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

MP Police ने 10 दिन के अभियान में जब्त किए ₹73 लाख से अधिक के अवैध पटाखे

Bengaluru में पब में दोस्ती के बाद जयपुर की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पैराग्वे संसद ने राष्ट्रपति Santiago Pena पर चलाया महाभियोग, इस्तीफे के बाद 78-0 से प्रस्ताव पारित

UK Court ने छात्र की हत्या के दोषी विक्रम दिगवा की जेल सजा बढ़ाकर 25 साल की