भोपाल में बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई, डायल-100 सेवा ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल

By दिनेश शुक्ल | Nov 07, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास भोपाल-सागर बायपास रोड पर शनिवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार जिला भोपाल के थाना बिलखिरिया क्षेत्र अंतर्गत बस दुर्घटना में 12 यात्री घायल है। जिसके बाद थाना बिलखिरिया एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम भोपाल को सूचित करते हुये घटना स्थल पर पास की डायल-100 (एफ.आर.व्ही.) को भेजा गया। जिसके बाद एफ़आरवी स्टाफ द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सभी घायलों को एफ़आरवी वाहन एवं 108 चिकित्सा वाहन से घटनास्थल से नजदीक में स्थित नागपुर हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप