सवारियों को लेकर आपस मे भीड़े बस ड्राइवर, वीडियो हुआ वायरल

By Suyash Bhatt | Oct 30, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ निजी बस के ड्राइवर के मारपीट की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि विवाद सवारी बैठाने की होड़ में दोनों बसों में टक्कर होने को लेकर हुआ। सिटी बस के ड्राइवर की शिकायत पर मंडीदीप पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें कि गांधी नगर से वर्धमान फैक्ट्री मंडीदीप के बीच चलने वाली टीआर-4 की सिटी बस शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मंगल मार्केट, मंडीदीप पहुंची। सिटी बस के आगे एक मिनी बस थी। इसी बीच मिनी बस के कंडक्टर व ड्राइवर और सिटी बस के ड्राइवर से सवारियों को लेकर विवाद हो गया।

इसे भी पढ़ें:खंडवा लोकसभा में मतदान का किया बहिष्कार, प्रशासन में मच गया हड़कंप 

जिसके बाद मिनी बस के ड्राइवर ने मारपीट कर दी। इसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर मिनी बस से टकरा गई। घटना से बस में बैठे यात्री भी दहशत में आ गए। मारपीट से सिटी बस के ड्राइवर को नाक में चोट लगी है। उसका मंडीदीप में इलाज कराया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल