36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की बुशरा और अर्जुन ने जीते दो स्वर्ण पदक

By दिनेश शुक्ल | Feb 10, 2021

भोपाल। गुवाहाटी में खेली जा रही 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को मध्य प्रदेश को बालक एवं बालिका अंडर-18 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक हासिल हुए। एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी अर्जुन वास्कले ने 1500 मीटर दौड़ 3 मिनट 50.38 सेकेण्ड में पूरी कर जहां मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया वहीं नया मीट रिकार्ड भी बनाया। इससे पहले कोयंबटूर में वर्ष 2016 में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एथलीट शंकर ने 1500 मीटर दौड़ 3 मिनट 53.63 सेकेण्ड में पूरी कर यह रिकार्ड बनाया था।

इसे भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए किन्नर भी आए सामने, किन्नर गुरु ने दिया मंदिर निर्माण के लिए दान

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी बुशरा खान गौरी और अर्जुन वास्कले के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है और हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। खेल संचालक पवन जैन ने राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को हासिल 13 में से 7 पदक एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश को दिलाए हैं, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

प्रमुख खबरें

GST Council ने दी राहत, फार्मा कंपनियों को एक्सपायर दवाओं और नमूनों पर मिलेगा ITC

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks