BWF ने इंडिया ओपन, हैदराबाद ओपन किया रद्द, सुदीरमन कप और विश्व टूर फाइनल्स को चीन से हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2021

नयी दिल्ली। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर (टूर्नामेंट कार्यक्रम) के बचे हुए सत्र से इंडिया ओपन सुपर 500 और हैदराबाद ओपन सुपर 100 टूर्नामेंटों को सोमवार को हटा दिया। चार लाख डॉलर (लगभग 2.97 करोड़ रूपये) पुरस्कार राशि वाला इंडिया ओपन तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफायर प्रतियोगिताओं में से एक था। मई में 11 से 16 तारीख तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण अप्रैल में स्थगित किया गया था। एक लाख डॉलर (लगभग 74 लाख रूपये) इनामी राशि वालेहैदराबाद ओपन को 24 से 29 अगस्त तक आयोजित किया जाना था। नये कैलेंडर के अनुसार हालांकि सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट को जगह दी गयी है।

इसे भी पढ़ें: ब्राजील को 1-1 से ड्रॉ पर रखकर इक्वाडोर कोपा अमेरिका के अंतिम आठ में पहुंचा

बीडब्ल्यूएफ संचालन समिति इसके बाद पिछले सत्र थाईलैंड में बने बायो-बबल की तरह इंडोनेशिया में एक बायो-बबल बनाएगी, जिसमें विश्व टूर फाइनल सहित एशियाई चरण के तीन-टूर्नामेंटों का आयोजन होगा। इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन क्रमश: 16-21 नवंबर और 23-28 नवंबर के बीच खेले जाएंगे, इसके बाद एक से पांच दिसंबर तक विश्व टूर फाइनल्स होगा। उन्होंने बताया, ‘‘कैलेंडर के आखिरी टूर्नामेंट विश्व चैम्पियनशिप का आयेजन स्पेन के ह्यूलेवा में 50वें सप्ताह (12 से 19 दिसंबर 2021) में होगा।’’ नये कैलेडर के बारे में बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थॉमस लुंड ने कहा, ‘‘ हम इंडोनेशिया बैडमिंटन संघ (पीबीएसआई) के साथ मिलकर बाली में तीन-सप्ताह के जैव-सुरक्षित माहौल तैयार करने लिए एक व्यापक योजना बना रहे हैं जैसा कि हमने इस साल की शुरुआत में बैंकॉक में एशियाई चरण के दौरान किया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दूर्भाग्य से हम चीन में टूर्नामेंट नहीं करवा पायेंगे। हम उन मेजबानों को भी धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस नयी योजना के लिए प्रतिबद्धता दिखायी और सभी जरूरी बदलावों के लिए तैयार हुए।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द