2024 तक अमेरिका की तरह हो जाएंगी बिहार में सड़कें, गडकरी बोले- जो कहता हूं, डंके की चोट पर करता हूं

By अंकित सिंह | Jun 07, 2022

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री नितिन गडकरी आज बिहार के दौरे पर थे। नितिन गडकरी ने गंगा नदी के ऊपर पुणे निर्मित महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी हिस्से का उद्घाटन किया। इस सेतु के उद्घाटन के साथ ही पटना से उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी अच्छी हो गई है। साथ ही साथ लोगों को भारी जाम से निजात भी मिलेगी। इस दौरान नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2024 तक बिहार की सड़कें अमेरिका की तरह हो जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार इस दिशा में मिलकर विशेष पहल कर रही है। अपने संबोधन में नितिन गडकरी ने कहा कि मैं जो कहता हूं, वह डंके की चोट पर करता हूं और उससे हर हाल में करके दिखाता हूं। नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार में सड़क नेटवर्क का जबरदस्त विस्तार हुआ है और इसमें सुधार भी देखने को मिला है। उन्होंने इस बात की भी उम्मीद जताई कि इसमें आगे और भी सुधार होंगे। 

इसे भी पढ़ें: हिंदुओं के साथ ही मुस्लिमों की भी गिनी जाएंगी जातियां, ऐसा है नीतीश कुमार का 'जाति आधारित गणना' वाला प्लान

उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच परिवहन के लिए जीवन रेखा माने जाने वाले महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी हिस्से पर यातायात को गडकरी ने 31 जुलाई 2020 को हरी झंडी दिखाकर चालू किया था। गडकरी ने महात्मा गांधी सेतु के पुनर्निर्मित पूर्वी हिस्से सहित दो परियोजनाओं का आज उद्घाटन किया तथा 13 हजार 585 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नवंबर 2005 से जब हम लोगों को काम करने का मौका मिला तो उस समय से लगातार विकास के कार्य किये जा रहे हैं। वर्ष 2005 के पहले सड़कों की क्या स्थिति थी, यह आप सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम लोगों ने काम करना शुरू किया, उस समय राष्ट्रीय राजमार्गों को राज्य सरकार की तरफ से 970 करोड़ रुपये खर्च कर ठीक कराया गया। उस समय की केंद्र सरकार से हम लोगों ने इसकी मांग रखी थी जिसे अस्वीकृत कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल