MP में बीजेपी-कांग्रेस के लिए उपचुनाव है 2023 के लिए लिटमस टेस्ट, लगातार जारी है वोटिंग

By Suyash Bhatt | Oct 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की 3 विधानसभा रैगांव, पृथ्वीपुर, जोबट और 1 लोकसभा सीट खंडवा के लिए शनिवार को उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव को 2023 के विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:खंडवा लोकसभा में मतदान का किया बहिष्कार, प्रशासन में मच गया हड़कंप 

दरअसल प्रदेश में लगभग 26 लाख मतदाता प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। इसके साथ ही 26 हजार अधिकारी और कर्मचारी मतदान कराएंगे। जानकारी मिली है कि लगभग 3944 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। 53 कंपनियों की सुरक्षा में मतदान होगा। और 16 हज़ार पुलिस बल सुरक्षा में तैनात हैं।

वहीं कई जगह ऐसा देखा गया कि मतदाताओं के लिए ग्रीन कारपेट बिछाया गया। पार्टी-फंग्शन की तरह मतदान केंद्र लग रहे हैं। बैलून्स से सजाए गए, रेस्ट के लिए कुर्सियां भी मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें:BJP कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, बीजेपी ने विकास नहीं विनाश किया, इन्हें वोट देने वाला निकम्मा 

आपको बता दें कि देश के 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों और लोकसभा की तीन सीटों पर आज को उपचुनाव हो रहें हैं। इनमें बिहार की दो, हरियाणा की एक, हिमाचल प्रदेश में तीन, मध्य प्रदेश की तीन, तेलंगाना की एक, आंध्र प्रदेश की एक, कर्नाटक में दो, मराहाष्ट्र में एक, प. बंगाल में चार, असम की पांच, मेघालय में तीन, नागालैंड में एक, मिजोरम में एक, राजस्थान में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।

वहीं लोकसभा के लिए दादरा एवं नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jewar Airport में 30 हजार करोड़ के निवेश पर Congress का सवाल, नहीं शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Avengers Doomsday Final Trailer में दिखा मल्टीवर्स का धमाका, डॉक्टर डूम से भिड़ते नजर आए कैप्टन अमेरिका और एक्स-मेन

Pro Wrestling League का छठा सत्र 3 जनवरी से KD जाधव स्टेडियम में, 30 नवंबर को नीलामी

Delhi Riots मामले में Sharjeel Imam और Umar Khalid की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई