उपचुनाव 2022 परिणाम: जानें आसनसोल से कौन निकला आगे, बिहारी बाबू या फिर अग्निमित्रा पॉल

By अभिनय आकाश | Apr 16, 2022

आज देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आने वाले हैं। इसके लिए मतगणना जारी है। जिन चार विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है वे पश्चिम बंगाल की बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार की बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर शामिल है। इसके साथ ही बंगाल के आसनसोल की एक लोकसभा सीट पर भी काउंटिंग हो रही है। इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। 

बालीगंज से टीएमसी के बाबुल सुप्रियो की बढ़त

बाबुल सुप्रियो 10वें दौर की मतगणना के बाद बालीगंज सीट से 7,872 मतों से आगे चल रहे हैं। बालीगंज सीट से उम्मीदवार टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उन्हें चुनाव जीतने का भरोसा है। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है। यहां 41% मतदान ने विपक्ष के झूठे मतदान के अनावश्यक दावे को खारिज कर दिया। अगर ऐसा होता, तो मतदान होता? बंगाल दीदी के साथ है। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल: सीबीआई हंसखली बलात्कार मामले में डीएनए जांच करने की योजना बना रही

बिहारी बाबू 1 लाख वोटों से आगे

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा चुनावी मैदान में हैं। यहां उनका सामना बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल के साथ है। आसनसोल से टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। अग्निमित्रा पॉल काफी पीछे चल रही हैं। 

 अन्य सीटों का हाल

कांग्रेस छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में आगे चल रही है। वहीं बिहार के बोचहां में आरजेडी आगे चल रही है। इस सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से डॉक्टर गीता देवी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से अमर पासवान आमने सामने हैं। बीजेपी और कांग्रेस भी यहां टक्कर में है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा