सी. पालरासु ने जाखू मंदिर में आयोजित परम्परागत दशहरा उत्सव में रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 16, 2021

शिमला । मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश सी. पालरासु ने आज जाखू मंदिर में आयोजित परम्परागत दशहरा उत्सव में रावण दहन कार्यक्रम में रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का दहन किया।  उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की विजय का वरण करते हुए विजय दशमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होेंने कहा कि इस दिवस की प्रासंगिकता एवं मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम की शिक्षाओं को आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने कुल्लू दशहरे का विधिवत शुभारम्भ किया

 

इस अवसर पर मण्डलायुक्त जीके श्रीवास्तव, राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल तथा व्यय पर्यवेक्षक महेश जिवाड़े ने भी मंदिर में शीष नवाया और पूजा-अर्चना की। 

इसे भी पढ़ें: शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज जुब्बल कोटखाई नावर

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय संजौली व कोटशेरा के फाईन आर्ट विभाग के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए, जिन्होंने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कलाकार को 2100 रुपये की राशि मंदिर न्यास की ओर से दी जाएगी। इन कलाकारों में विकास कुमार, विर्जुन, नितेश शर्मा, श्रुति परसराम पूरिया, दिव्या, आलिना, आकांशा, रूपेश, आयुश, आर्यन कश्यप, प्रकाश, विवेक भारद्वाज, निखिल, चेतना, तनुजा, देव कुमार, अनिल शर्मा व चेतराम शामिल है।  इस अवसर पर सहायक आयुक्त डाॅ. पूनम, उपमण्डलाधिकारी शिमला बी.आर. शर्मा तथा तहसीलदार सुमेध शर्मा भी उपस्थित थे। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट