अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करेगी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2021

मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की औपचारिक घोषणा इस हफ्ते करेगा। सीए ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर सत्ताधारी तालिबान महिला क्रिकेट से प्रतिबंध नहीं हटाता है ,तो वे अफगानिस्तान से नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस (एएपी) के अनुसार क्रिकेट तस्मानिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डोमीनिक बाकर ने रेडियो स्टेशन ट्रिपल एम से कहा कि इस संबंध में जल्द की औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है। बाकर ने कहा, ‘‘इस हफ्ते इसे औपचारिक रूप से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाएगा। यह स्वीकार्य नहीं है कि वे महिला खेलों को स्वीकृति नहीं देंगे। अगर वे प्रतिस्पर्धी पुरुष खेल खेलना चाहते हैं, विशेषकर क्रिकेट जगत में, तो उन्हें पुनर्विचार करना होगा कि उन्हें क्या करना है।’’ तालिबान ने कहा है कि देश में महिला क्रिकेट जारी नहीं रहेगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता