CAA के समर्थन में फडणवीस ने की रैली, बोले- यह कानून किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं छीनता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2019

मुम्बई। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता नहीं छीनता है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के बीच जागरूकता फैला रही है कि इस कानून का इरादा पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यको की मदद करना है जो धार्मिक उत्पीड़न के शिकार हैं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में हार के बाद क्षत्रपों को तरजीह देने के लिए प्रेरित हो सकती है भाजपा

इस कानून के समर्थन में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित एक रैली में हिस्सा लेने से पहले संवाददाताओं से फडणवीस ने विपक्षी दलों पर भारतीय मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने विभाजन के दौरान दिये अपने इस (अंतर्निहित) आश्वासन को पूरा नहीं किया कि (दोनों ही देशों में) अल्पसंख्यकों की रक्षा की जाएगी। इसलिए भारत को उनकी देखभाल करनी है क्योंकि वे हमारे अपने लोग हैं।’’

इसे भी पढ़ें: फडणवीस की पत्नी अमृता से क्यों भिड़ गयीं प्रियंका चतुर्वेदी, जानें क्या हैं मामला

उन्होंने कहा, ‘विपक्ष जानबूझकर इस कानून के बारे में भारतीय मुसलानों के बीच गलतफहमी पैदा करने का प्रयास कर रहा है। वोटबैंक की राजधानी की खातिर , विपक्ष अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है।’ भाजपा नेता ने कहा कि जो नेता यह कह रहे हैं कि उनके शासन वाले राज्यों में कानून लागू नहीं किया जाएगा वे संविधान का सम्मान नहीं करते। फडणवीस ने कहा, ‘संसद से पारित कानून को राज्यों को लागू करना होता है। यदि वे इसका विरोध करते हैं तो यह दर्शाता है कि वे संविधान का सम्मान नहीं करते हैं।’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा