CAA मुस्लिमों को नजरअंदाज करता है, इसे पुडुचेरी में लागू नहीं करेंगे: नारायणसामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

नयी दिल्ली। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि संशोधित नागरिकता कानून मुस्लिमों को ‘नजरअंदाज’ करता है और वह इस नए कानून और साथ ही एनआरसी को इस केंद्र शासित प्रदेश में ‘किसी भी हाल’ में लागू नहीं करेंगे। कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सीएए और एनआरसी ‘बुरे इरादों’ वाला है और भाजपा द्वारा ‘हिंदुत्व’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लक्ष्य से लाया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन वाले राज्यों ने निर्णय लिया है कि वह सीएए और एनआरसी लागू नहीं करेंगे और ‘मैं भी पुडुचेरी में ऐसा ही करूंगा।’’ मुख्यमंत्री ने फोन पर बताया,‘‘ श्रीलंका में तमिल लोगों के साथ उत्पीड़न होता है। आपने उन्हें क्यों छोड़ दिया? यही बात रोहिंग्या के साथ है।’’ उन्होंने सीएए के बारे में कहा कि इसमें सभी धर्मों को शामिल किया जाना था । इसे किसी खास धर्म के लोगों के लिए वर्गीकृत नहीं किया जा सकता। जो कुछ भी हो, यह पुडुचेरी में लागू नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: CAA को लेकर कांग्रेस पर बरसे धर्मेंद्र प्रधान, बोले- लोगों को गुमराह कर रही है

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 दिसंबर को पुडुचेरी की यात्रा पर थे और इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे यह कहते हुए उपराज्यपाल किरण बेदी को तत्काल राज्य से वापस बुला लेने की मांग की कि बेदी विभिन्न योजनाओं को लागू होने में रोड़े अटका रही हैं। इस संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति से इस पर प्रतिक्रिया नहीं मिली है और वह अपने आरोपों पर अब भी बने हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab Administrative Reshuffle | पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 4 उपायुक्तों सहित 12 IAS अधिकारियों के तबादले

Delhi Assembly Security Breach Update | दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा की भारी चूक: नकाबपोश ने एसयूवी से गेट तोड़ा, अध्यक्ष की कार पर रखा गुलदस्ता

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता