2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू किया जाएगा CAA, बंगाल बीजेपी चीफ ने किया बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Aug 16, 2023

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) अगले साल के आम चुनाव से पहले "लागू किया जाएगा" क्योंकि संविधान केंद्र सरकार को भारत में नागरिकता के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार देता है। मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे सीएए का विरोध कर सकते हैं लेकिन ''इसके सार्थक परिणाम नहीं होंगे। पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख ने कहा कि टीएमसी सीएए के कार्यान्वयन के पक्ष में नहीं हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे अमान्य माना जाएगा। सीएए को 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश के अवसर: Sarbananda Sonowal

सीसीए का विरोध करने के लिए टीएमसी की आलोचना करते हुए, पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख ने कहा कि "भाजपा जो कुछ भी कहती है" उसकी आलोचना करना पार्टी का "शौक" है। मजूमदार ने कहा कि मानना ​​है कि जब लोग देखेंगे कि इस अधिनियम से उन्हें फायदा होगा, तो वे इसका स्वागत करेंगे।

प्रमुख खबरें

IMC में PM Modi बोले, Digital India से खत्म हुआ डिजिटल डिवाइड, हर जिले तक पहुंचा 5G

Rajeev Chandrasekhar ने VD Satheesan पर लगाया आरोप, कहा फर्जी प्रदर्शनों से जनता को न भटकाएं

8 October, 2026 Stock Market Updates: RBI ने 5.50% तक बढ़ाया Repo Rate, शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty में मिला-जुला रुख

EC विरोध पर BJP नेता Nitin Nabin ने Rahul Gandhi को घेरा, कहा- अगर हिम्मत है तो इस्तीफा दें