CAA विरोध: जामा मस्जिद पर नमाज़ के बाद प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2019

नयी दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ शुक्रवार को जामा मस्जिद के पास सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद भी शामिल हुए। हालांकि पुलिस ने आजाद को इसकी अनुमति नहीं दी थी। हाथों में तिरंगा और बैनर पकड़े प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की। बैनरों पर ‘संविधान बचाओ’ जैसे नारे लिखे थे।

 

लोग जामा मस्जिद के गेट नंबर एक पर जमा हुए और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए तथा ‘सारे जहां से अच्छा’ गीत गाया। इन लोगों पर ड्रोन विमानों से नजर रखी गई। प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों के हाथों में भीमराव आंबेडकर, कांशीराम और भगत सिंह की तस्वीरें भी थीं।

इसे भी पढ़ें: जामिया की कुलपति ने की छात्रों से अपील, अफवाहों से भ्रमित नहीं हों

गुरुवार को राजधानी दिल्ली में हुए बड़े प्रदर्शनों के बाद आज यह प्रदर्शन पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद भीम आर्मी के नेतृत्व हुआ। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों और निषेधज्ञा के बावजूद गुरुवार को हजारों की संख्या में छात्रों, कार्यकर्ताओं और विपक्ष के नेताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया था। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में समाज के सभी तबके के लोग बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh: जगन मोहन रेड्डी ने जारी किया YSRCP का घोषणापत्र, पुरानी योजनाओं पर दिखा भरोसा

Madhya Pradesh : मरम्मत के लिए खड़ी बस के खाई में गिरने से 10 यात्री घायल

ED ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह मामले में उत्तराखंड के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Lok Sabha Election 2024: BJP में शामिल हुए दिल्ली-पंजाब के 1500 ज्यादा सिख, नड्डा बोले- ये हमारे लिए गौरव और खुशी की बात