CAA विरोध प्रदर्शन: शुक्रवार को वाराणसी जाएंगी प्रियंका, गिरफ्तार लोगों से करेंगी मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी जहां वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार कुछ लोगों से मुलाकात करेंगी। सूत्रों के अनुसार उनका सिविल सोसायटी के कुछ लोगों और काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कई छात्रों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वह अपने कुछ घंटों के वाराणसी प्रवास के दौरान उस दुधमुंही बच्ची की मां से भी मुलाकात कर सकती हैं जिन्हें बेनियाबाग इलाके में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, सीएए के खिलाफ वाराणसी के बेनियाबाग में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बच्ची के माता-पिता सहित 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। महमूरगंज के शिवाजीनगर निवासी एकता और रवि की सवा साल की बच्ची चंपक कई दिनों तक परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ रही। बाद में एकता को रिहा कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा