यशवंत सिन्हा ने CAA को बताया असंवैधानिक, बोले- सरकार को वापस लेना चाहिए यह कानून

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2020

जयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को विभिन्न संगठनों द्वारा सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में आयोजित रैली में भाग लिया। रैली को शहीद स्मारक पर संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि सरकार को सीएए कानून को वापस लेना चाहिए क्योंकि यह असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि सरकार के गैर संवैधानिक पहल को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा ने CAA को बताया काला कानून, बोले- मुद्दों से ध्यान भटका रही है मोदी सरकार

रैली के संयोजक सवाई सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार हिंदुओं और मुसलमानों के बीच फूट पैदा करने की कोशिश कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहीद स्मारक से राजभवन तक आयोजित रैली में मुस्लिम समाज सहित विभिन्न तबकों के लोगों ने बडी संख्या में भाग लिया। रैली के समापन पर एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन के अधिकारी को सीएए कानून को वापस लेने की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया। 

इसे भी देखें: यशवंत सिन्हा की गांधी शांति यात्रा को शरद पवार ने दिखाई हरी झंडी

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की