सीएए वापस नहीं होगा, सरकार इस पर अडिग है: मुख्तार अब्बास नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2020

हैदराबाद। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर चल रहे प्रदर्शनों के बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि यह संशोधित कानून वापस नहीं होगा और सरकार इस पर अडिग है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम सीएए के मौजूदा रूप में कोई बदलाव नहीं करने जा रहे हैं। वे लोग जो ‘भयावह घटनाओं’ के साथ इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें यह समझने की जरूरत है कि इस पर कोई विचार नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा कि संसद द्वारा पारित कानून को सभी राज्यों में लागू करना पड़ेगा। इसको लेकर कोई किंतु-परंतु नहीं होगा। जम्मू-कश्मीर समेत देश के सभी हिस्सों में यह कानून लागू होगा।’ नकवी ने कहा, ‘‘ मैं भारत के मुस्लिमों और प्रत्येक व्यक्ति को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनका सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और संवैधानिक अधिकार सुरक्षित हैं।’’ उन्होंने आगे कहा कि भारत के मुस्लिम देश में ‘मजबूती’ के साथ रह रहे हैं न कि ‘मजबूरी’ से।

इसे भी पढ़ें: भाजपा अगर मनसे से हाथ मिलाती है तो उसे नुकसान होगा: रामदास आठवले

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर