भारत-इग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का आयोजन करना चाहता है बंगाल क्रिकेट संघ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2020

कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने रविवार को कहा कि कैब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को लिखेगा कि दक्षिण अफ्रीका वनडे रद्द होने की भरपायी करते हुए उसे अगले साल इंग्लैंड के दौरे के दौरान एक मैच की मेजबानी सौंपी जाये। कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गयी थी जिससे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में 15 मार्च और कोलकाता में 18 मार्च का वनडे मैच रद्द करना पड़ा था। डालमिया ने  कहा, ‘‘हम बीसीसीआई से अनुरोध करेंगे कि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला की योजना इस तरह से बनाये कि दो संघों को इन दो स्थगित मैचों की भरपायी का मौका मिल जाये।’’

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत