दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये वाली योजना को कैबिनेट की मंजूरी, रेखा गुप्ता बोलीं- सभी वादे पूरा करेंगे

By अंकित सिंह | Mar 08, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'महिला दिवस कार्यक्रम' के दौरान एक सभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे। इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास सुनिश्चित करने के अपने सभी वादों को पूरा करेगी। हमने स्वास्थ्य, शिक्षा और हमारी नीतियों के मामले में दिल्ली को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने की योजना बनाई है। 

इसे भी पढ़ें: महिलाओं से किया वादा पूरा करेगी BJP सरकार, दिल्लीवालों को कल मिलेंगी दो सौगातें

रेखा गुप्ता ने कहा कि आज महिला दिवस है। आज हमारी कैबिनेट मीटिंग हुई, और हमारी कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है - जो वादा हमने दिल्ली चुनाव के दौरान किया था कि महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए हमने दिल्ली के बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हमने एक कमेटी बनाई है, जिसका नेतृत्व मैं करूंगी और इस योजना के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा - जल्द ही एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस योजना को लागू करने के लिए एक साल के लिए 5100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अब हम पंजीकरण शुरू करेंगे और इस योजना को लागू किया जाएगा। भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि आज दिल्ली कैबिनेट द्वारा इस योजना के लिए बजट को मंजूरी दे दी गई है। मैं सीएम को धन्यवाद देती हूं और दिल्ली की महिलाओं को बधाई देती हूं। हमारी सभी योजनाएं लागू होंगी।  

इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये का भत्ता मिलेगा। 8 मार्च को योजना शुरू होने के बाद उसी दिन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दिल्ली महिला समृद्धि योजना मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना और महाराष्ट्र में लड़की बहिन योजना सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों में किए गए प्रयासों के अनुरूप है। दिल्ली महिला समृद्धि योजना एक नकद योजना है जिसे भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले अपने चुनावी घोषणापत्र में घोषित किया था। इस महिला-केंद्रित योजना में महिला लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के रूप में प्रति माह 2,500 रुपये देने का वादा किया गया है। यह योजना राष्ट्रीय राजधानी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए बनाई गई है।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?