महाराष्ट्र में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा और शिंदे गुट के नौ-नौ विधायकों ने ली शपथ

By अंकित सिंह | Aug 09, 2022

महाराष्ट्र में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार में कुल 18 मंत्रियों ने शपथ लिया है। भाजपा खेमे से 9 विधायक और शिंदे गुट के 9 विधायकों ने शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई है। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विपक्ष के नेता अजित पवार मौजूद रहे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार आज हुआ है। अपने-अपने विभाग की ज़िम्मेदारी सब लोग संभालेंगे। इस राज्य की जनता को जो काम चाहिए वो किया जाएगा। राज्य का सर्वांगीण विकास करने को ये लोग काम करेंगे। इसके बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार बाकी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर