उपेंद्र कुशवाहा शपथग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल, 30 सदस्यीय सूची में नाम नहीं होने से बताए जा रहे नाराज

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2022

पटना। बिहार में राजनीति का नया अध्याय लिखा जा चुका है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार होगा। ऐसे में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा का नाम शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची से हटा दिया गया है।

महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही संभावना जताई गई कि उपेंद्र कुशवाहा मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं लेकिन अब उनका नाम सूची से हटा दिया गया है और वो दिल्ली में मौजूद हैं और नाराज बताए जा रहे हैं। फिलहाल वो शपथग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें: बिहार में 10 लाख नहीं 20 लाख लोगों को मिलेगी नौकरियां, जानिए क्या बोले नीतीश कुमार 

दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार

नई सरकार के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है जिसमें महागठबंधन के विभिन्न घटकों से लगभग 30 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण सुबह 11.30 बजे राजभवन परिसर में एक सादे समारोह के दौरान होगा। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मौजूद रह सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला