Italy के Napels के पास केबल कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 पर्यटकों की मौत, PM Meloni ने शोक व्यक्त किया

By रितिका कमठान | Apr 18, 2025

दक्षिणी इटली में नेपल्स के पास गुरुवार को एक केबल कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस केबल कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, नेपल्स की खाड़ी के किनारे स्थित कास्टेलामारे डी स्टेबिया शहर से पर्यटकों को लगभग तीन किलोमीटर दूर मोंटे फेतो ले जाने वाली लाइन का केबल टूट गया।

दुर्घटना में मारे गए अन्य तीन लोगों में दो ब्रिटिश पर्यटक और केबल ऑपरेटर शामिल हैं। मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। नेपल्स के आसपास कैम्पेनिया क्षेत्र के प्रमुख विसेन्ज़ो डी लुका ने बताया कि दुर्घटना के बाद खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन कोहरे और तेज़ हवाओं के कारण इसमें बाधा आई। बचाव कार्य में 50 से अधिक अग्निशमन कर्मी शामिल थे।

 

अभियोजकों ने जांच शुरू की

 रिपोर्ट के अनुसार, केबल कार को अभी गर्मियों के मौसम के लिए पुनः खोला गया था और अभियोजकों ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। केबल कार कंपनी के प्रमुख अम्बर्टो डी ग्रेगोरियो ने कहा, "केबल कार को 10 दिन पहले सभी आवश्यक सुरक्षा शर्तों के साथ फिर से खोला गया था।" "आज जो हुआ वह एक अकल्पनीय, अप्रत्याशित त्रासदी है।" 16 यात्रियों को ले जा रहा एक केबिन कास्टेलामारे के पास था और उन्हें ठोस ज़मीन पर उतारा गया। दूसरा केबिन माउंट फेटो पर एक चट्टान के ऊपर था और इससे बचाव कार्य में देरी हुई।  बता दें कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, वर्तमान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करने के लिए अमेरिका में हैं - ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति "गंभीर संवेदना" व्यक्त की, ऐसा उनके कार्यालय ने कहा।

प्रमुख खबरें

America दबाव बनाने से बाज नहीं आ रहा, Iran को Donald Trump के बयानों पर पलटवार करने में मजा आ रहा

Delhi Riots 2020: केस साबित करने में नाकाम अभियोजन, Court ने सभी 12 आरोपियों को किया बरी

विवादों से जूझने के बाद आई गुड न्यूज, Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan इस दिन होगी रिलीज

भारतीयों का Gold Buying Pattern बदला, अब Jewellery से ज्यादा Investment पर फोकस: CareEdge Report