छत्तीसगढ़ के जंगलों में माओवादी ठिकाने से आग्नेयास्त्र और विस्फोटक बनाने की सामग्री का जखीरा बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगल में सुरक्षाकर्मियों ने एक माओवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर आग्नेयास्त्र और विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का जखीरा बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बरामद वस्तुओं में एक खराद मशीन, एक विद्युत जनरेटर, एक पानी पंप, एक विद्युत कटर, एक हाइड्रोलिक सिलेंडर, मोटर पार्ट्स, स्टील की प्लेट और आग्नेयास्त्र, विस्फोटक और दवाइयां बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियां शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि बरामद सभी उपकरण और सामग्री को सुरक्षा मानदंडों के अनुसार नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Banking Sector में बड़ी हलचल, Axis Bank के CFO पुनीत शर्मा ने क्यों छोड़ा पद, जानें क्या है वजह।

Ben Stokes का क्रिकेट से संन्यास, बोले- अब लड़ने की ताकत नहीं, England Team को लगा बड़ा झटका

Ireland में इंतजार, अब England में डेब्यू! Vaibhav Suryavanshi पर Sunil Gavaskar ने जताया भरोसा

Hockey Pro League में भारत का इंग्लैंड से बदला, Shootout में 3-2 से जीता रोमांचक मुकाबला