CAG रिपोर्ट ने खोला शिवराज सरकार का भ्रष्ट्राचार, कांग्रेस हुई हमलावर

By दिनेश शुक्ल | Sep 24, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत सीएजी रिपोर्ट को लेकर प्रदेश कांग्रेस हमलावर हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने विधानसभा में प्रस्तुत की गई सीएजी की रिपोर्ट में प्रदेश की शिवराज सरकार के घोटालों की सूची बताते हुए राज्य की जनता को आगाह करते हुए कहा है कि विगत कई सालों से शिवराज सरकार जिस भ्रष्ट्राचार और लूट खोरी का समंदर बनी हुई थी उसका सीएजी ने अपनी ताजा रिपोर्ट में खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिए जाने वाले फ्लेवर्ड दूध को भी भ्रष्ट्र शासन प्रशासन ने लूट लिया है। गुप्ता ने कहा की न्यूनतम मानदेय पर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं यानि भांजियों का मानदेय भी लूट लिया गया। उनका मानदेय 89 संदिग्ध खातों में जमा करके लगभग 3 करोड़ 90 लाख रुपए का खेल हो गया। 

प्रमुख खबरें

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?