आपात ट्रॉमा केयर सेंटर का संचालन नहीं करने को लेकर कैग ने असम सरकार को फटकार लगायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

गुवाहाटी। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने असम के पांच अस्पतालों में आठ साल से भी ज्यादा वक्त से ट्रॉमा केयर केन्द्रों का संचालन नहीं करने को लेकर राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की खिंचाई की। राज्य विधानसभा में सोमवार को पेश कैग की रिपोर्ट के अनुसार, केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण रूप से वित्तपोषित ये केन्द्र सिर्फ आवश्यक मानव संसाधन की कमी के कारण संचालित नहीं हो रहे हैं, जबकि इन पर 7.32 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

इसे भी पढ़ें: पुरी में कोरोना कर्फ्यू के बीच बिना श्रद्धालुओं के निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

कैग की यह रिपोर्ट 31 मार्च, 2019 को समाप्त हुए साल के लिए है। ये आपात ट्रॉमा केयर केन्द्र बोंगाईगांव, हाफलांग, दीफू, नलबारी और नगांव के सरकारी अस्पतालों में संचालित होने थे।

प्रमुख खबरें

Ahmedabad में पूर्व सैनिक पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Indian Oil Corporation खरीदेगी खुद के Ships, भारत में निर्माण की भी तैयारी

ठाणे में नाबालिग से दरिंदगी के मामले में दोषी को POCSO Court ने सुनाई 20 साल की कैद

Post Diwali Detox: थकान मिटाकर शरीर को दोबारा एक्टिव करने के आसान तरीके