प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कटा वैक्सीन के प्रतीक वाला केक 

By आरती पांडेय | Sep 16, 2021

वाराणसी। गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के द्वारा जिला मण्डलीय अस्पताल कबीरचौरा के वैक्सीन सेंटर पर प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन पर केक काटा गया। इस शाम की सबसे  खास बात यह रही कि खोए से बने कोवैक्सिन व कोविड सील्ड के प्रतीक वाले केक को काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया। 

इसे भी पढ़ें: काशी वासियों को नई परियोजनाओं का सौगात देंगे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बनारस के संसदीय क्षेत्र में भाजपा आपको हमारी उमर लग जाए की दृढ़ संकल्प के साथ विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम का आयोजन होगा। इसके साथ ही 17 सितंबर पीएम मोदी के जन्मदिन से 7 अक्टूबर तक उनकी पहली बार गुजराती कमान संभालने के दिन तक सेवा माल्यार्पण अभियान को भी नरेंद्र मोदी  के सम्मान में चलाया जाएगा। पीएम मोदी के जन्मदिन की खुशी में वाराणसी के भारत माता मंदिर में 71 हजार दीपों को जलाया जाएगा और गंगा में का 71 मीटर की चुनरी चढ़ाने और सभी विधानसभा में 71- 71 किलो लड्डू बांटने का भी आयोजन होगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl