सड़क पर अचानक होने लगी नोटों की बारिश, लूटने के लिए हाइवे पर लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

By निधि अविनाश | Nov 22, 2021

अगर आपको रोड पर 10 रुपये का नोट दिखे तो क्या करेंगे? जाहिर सी बात है उसे उठा लेंगे। ऐसा ही कुछ अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में हुआ है। वहां नोटों की बारिश हुई है। नोटों की बारिश हाइवे पर एक ट्रक से पैसों के बैग के गिरने से हुई है। हाइवे पर पैसे हजारों नोटों के गिरने के बाद लोगों ने अपनी कारें रोक दी और सड़क पर पड़े पैसे को उठाने लगे। इसके कारण हाइवे पर कारों की लंबी कतार लग गई और कई लोग बाहर निकलकर पैसे लूटने लगे। यह घटना शुक्रवार की है और इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जारी की गई जिसमें कई लोग सड़कों पर पड़े कैश को उठा रहे हैं और हवा में पैसों को उछाल रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबहल 9:15 बजे की है जब एक ट्रक सैन डिएगो से फेडरल डिपोजिट इंश्योरेंस कॉर्प की ओर जा रही थी । इस ट्रक में पैसों के भरे कई बैग थे जो कि फट गए थे और हवा तेज होने के कारण दक्षिणी कैलिफोर्निया की इस सड़क पर कैश उड़ने लग गए और सड़कों पर गिरने लग गए। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि लोग अपनी कारों से बाहर निकलकर पैसे उठा रहे है और दोनों हाथों मे लेकर हवा में उछाल रहे है। इसमें सबसे ज्यादा20 डॉलर के नोट शामिल थे। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सारी कारें रुकी हुई हैं और सड़कों पर भारी मात्रा में कैश पड़े हुए है। 

कई लोगों ने अधिकारियों को लौटाया कैश

अधिकारियों ने लोगों से कैश लौटाने को कहा है। सैन डिएगो ट्रिब्यून के अनुसार, अधिकारियों ने अभी तक यह बताया नहीं है कि कितने पैसे गंवाएं हैं क्योंकि कई लोगों ने शुक्रवार दोपहर तक पैसे लौटा दिए थे। उन्होंने कहा कि, लोगों ने काफी मात्रा में पैसे लौटाए है।अधिकारियों ने बताया कि, ट्रक का गेट अचानक खुल गया था जिसके कारण कैश से भरा बैग बाहर गिर गया था। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेतावनी दी है कि पैसे अगर नहीं लौटाए तो कड़ी कारवाई की जाएगी। 

 

View this post on Instagram

A post shared by DEMI BAGBY (@demibagby)

प्रमुख खबरें

Delhi की नई EV Policy पर मचा बवाल, Taxi-Auto Union ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

UP में 35 करोड़ पेड़ या 350 करोड़ का Scam? Akhilesh Yadav ने Plantation Drive पर उठाए गंभीर सवाल

गृह मंत्री Amit Shah ने Ahmedabad को दी बड़ी सौगात, Sabarmati किनारे Heritage Park का किया उद्घाटन

Donald Trump ने लिंडसे ग्राहम को दी श्रद्धांजलि, बताया महान नेता