कैलिफोर्निया फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

लॉस एंजिलिस। कैलिफॉर्निया में एक ‘फूड फेस्टिवल’ में गोलीबारी की घटना में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि गिलरॉय पीडी (पुलिस विभाग) और पूरे समुदाय की ‘गारलिक फेस्टिवल’ गोलीबारी पीड़ितों के साथ संवेदनाएं हैं। ‘एनबीसी न्यूज’ की खबर के अनुसार घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए।

चैनल ने एक चश्मदीद जुलिसा कॉन्ट्रेरस के हवाले से बताया कि एक श्वेत व्यक्ति ने गोलीबारी की, जिसकी उम्र 30 के आसपास थी। कॉन्ट्रेरस ने कहा कि मैंने देखा कि वह हर दिशा में गोली चला रहा था। वह विशेष तौर पर किसी को निशाना नहीं बना रहा था। वह बस दाएं से बाएं, बाएं से दाएं गोली चला रहा था।

इसे भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे ग्रंथी पर घर में घुसकर मारपीट, देश वापस जाने की दी धमकी

अमेरिकी 2020 राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल सीनेटर कमला हैरिस ने घटना पर ट्वीट करते हुए कहा कि गिलरॉय में मौके पर पहुंचे पहले दल (फसर्ट रिस्पॉन्स) की शुक्रगुजार हूं और ऐसी संवेदनहीन हिंसा में घायल हुए लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अमेरिका में पिछले कुछ समय में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ गई हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार