अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ मध्य प्रदेश में कोविड टीकाकरण के लिए महाभियान शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अन्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ यहां भाजपा मुख्यालय परिसर में कोविड-19 के अनुरूप व्यवहार के साथ योगाभ्यास किया। प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इन्दौर में इन्दौर जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के परिसर में योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया। प्रदेश में योग दिवस के साथ ही 21 जून से कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण के लिए महाअभियान शुरू किया गया है। इसके लिए प्रदेश में सात हजार टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं और इन केंद्रों को 19 लाख टीके उपलब्ध कराए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: फादर्स डे पर बेटे जीव सिंह ने मिल्खा सिंह को किया याद, कहा- पापा मेरे सबसे अच्छे मित्र और मार्गदर्शक

टीकाकरण महाअभियान में मुख्यमंत्री चौहान दतिया, भोपाल शहर और अपने निर्वाचन क्षेत्र बुधनी के टीकाकरण केंद्रों का दौरा करेंगे और लोगों को टीके लगाने के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के मंत्री अपने-अपने जिलों में इस अभियान में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter