मध्य प्रदेश में कोरोना से लोगों को जागरूक करने के लिये शुरु होगा अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को जिलों में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की और लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए मास्क पहनने की जरूरत पर जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चौहान ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा कि सभी सोशल मीडिया पर ‘‘मेरा मास्क मेरी सुरक्षा’’ का संदेश पोस्ट करें और लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाएं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने क्यों खेला सांसदों को टिकट देने वाला दांव ? क्या है इसके पीछे की कहानी ?

उन्होंने महाराष्ट्र की सीमा से सटे जिलों में कड़ी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 1,322 नये मामले सामने आये हैं। अब तक प्रदेश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,75,727 तक पहुंच गई है। रविवार को तीन मौतों के साथ ही इस महामारी से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 3,906 हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 663 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे मध्य प्रदेश में इस बीमारी से उबरने वालों की गिनती 2,63,821 हो गई है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप को झूठा बता ईरान बोला मारता रहूंगा मिसाइल, बम के गुच्छों से यरुशलम को दहलाया

एयरफोर्स स्टेशन में काम करने वाला निकला देश का गद्दार, भारत के सीक्रेट शेयर करने के लिए पाकिस्तान से मिले कितने पैसे?

Summer Wardrobe को करें Update, Expert से जानें Office के लिए परफेक्ट Fashion Hacks

IPL 2026: Royal Challenger Bengaluru टीम की मजबूती, कमजोरी और टीम का पूरा शेड्यूल, देखें आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन