बंगाल-असम चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार समाप्त, 458 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

By अंकित सिंह | Mar 25, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहलेचरण की 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे थम गया। इन सीटों पर 27 मार्च को मतदान होगा। पहले चरण की 30 सीटें आदिवासी बहुल पुरुलिया, बांकुरा, झारग्राम, पूर्वी मेदिनीपुर (भाग-1) और पूर्वी मेदिनीपुर (भाग-2) जिलों में फैली हुई हैं। इन क्षेत्रों को एक समय वाम दलों के प्रभाव वाला माना जाता था। इन सीटों पर चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरती दिख रही भाजपा के बड़े नेताओं ने पुरुलिया, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में रैलियों को संबोधित किया और ‘सोनार बांग्ला’ बनाने के लिए वास्तविक बदलाव लाने का वादा किया। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उनके लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। भाजपा के अन्य स्टार प्रचारकों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल रहे। बंगाल के पहले चरण की 30 सीटों के लिए 191 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

असम चुनाव

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर महिला ने दो लोगों को चाकू मारा, पुलिस गोलीबारी में आरोपी ढेर

सिंगापुर में इंडिया एनर्जी शोकेस: भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में भारी निवेश के अवसरों पर मंथन

New York Times Square Stabbing | टाइम्स स्क्वायर में खूनी तांडव! सनकी महिला ने चाकू से ली दूसरी महिला की जान, NYPD ने मुठभेड़ में किया ढेर | Video

अमेरिकी सेना मंत्री डैन ड्रिस्कॉल ने 18 महीने बाद पद से दिया इस्तीफा