उत्तराखंड शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार खत्म, 23 जनवरी को डाले जाएंगे वोट

By अंकित सिंह | Jan 21, 2025

उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनाव के लिए प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। पहाड़ी राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 23 जनवरी को होंगे जबकि वोटों की गिनती 25 जनवरी को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद राज्य भर में सार्वजनिक सभाओं और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने के स्पष्ट निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। राज्य भर में यूएलबी चुनावों में कुल 5404 उम्मीदवार, 11 नगर निगमों में मेयर पदों के लिए 72 उम्मीदवार, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों सहित 83 नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 445 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Election: आतिशी ने EC को लिखा पत्र, रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर लगाया गंभीर आरोप, केजरीवाल ने भी किया रिएक्ट

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के मायापुर में नगर निगम चुनाव में हरिद्वार के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में तुलसी चौक से हर की पैड़ी तक रोड शो किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड भी विकास कर रहा है, चाहे स्वास्थ्य क्षेत्र हो या किसान, अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा उम्मीदवारों को वोट देना चाहिए और ट्रिपल इंजन सरकार बनानी चाहिए। इस क्षेत्र का विकास करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है क्योंकि यह देश का आध्यात्मिक केंद्र है। उत्तराखंड पहला राज्य बनने जा रहा है देश को समान नागरिक संहिता लागू करनी होगी। राज्य कैबिनेट ने इस एक्ट को मंजूरी दे दी है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर