जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह का पहल, बैंक योजनाओं की जानकारी देने के लिए गांव-गांव लगाएंगे कैंप

By प्रेस विज्ञपति | Jun 11, 2025

सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में डीएलआरसी व डीसीसी की बैठक में बैंक संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जनपद गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की। इस बैठक में मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह रहे। साथ ही इस बैठक में बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने भी सहभागिता की।

इस बैठक में जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा जी ने भी सख्ती से सरकार की नीतियों और उससे लाभान्वित होने वाले पात्र लोगों को समयबद्धता के साथ उनके प्रकरणों के निराकरण के लिए उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

आज की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीएन शुक्ला, एलडीओ (एजीएम) आरबीआई जसप्रीत एस कटारिया, (एजीएम/डीडी) नाबार्ड कुमारी अलका, एलडीएम राजेश सिंह कटारिया, मुख्य प्रबंधक केनरा बैंक एलडीएम कार्यालय नोएडा श्रीमती इंदु जयसवाल, मंडल प्रबंधक केनरा बैंक आरओ नोएडा राजाराम गौतम, एएलडीएम अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !