करतापुर गलियारे पर पाकिस्तान पर विश्वास नहीं कर सकते: अमरिंदर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2019

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि वह करतारपुर गलियारे को खोलने के पीछे पाकिस्तान की मंशा पर विश्वास नहीं करते। सिंह ने कहा कि उनका एजेंडा ‘‘नापाक और राजनीतिक’’ है और इसका उद्देश्य सिखों की भावनाओं का ‘‘दोहन’’ करना है। सिंह ने अपनी सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पाकिस्तान एक अलग इरादे से ऐसा कर रहा है, इसका उद्देश्य शांति को बढ़ावा देना बिल्कुल भी नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत का एजेंडा धार्मिक, लेकिन उनका (पाकिस्तान का) पूरी तरह से बाधा पहुंचाने वाला है।’’ कांग्रेस नेता सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने गलियारे से गुजरने के लिए श्रद्धालुओं की जितनी संख्या प्रस्तावित की है वह बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है और वह चाहते हैं कि कम से कम 15 हजार श्रद्धालुओं को प्रतिदिन ऐतिहासिक गुरुद्वारे जाने की इजाजत दी जाए।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस प्रवक्ता ने Modi का मतलब मसूद, ओसामा, दाऊद, ISI बताया, दर्शकों ने कहा- शेम-शेम

उन्होंने हाल के महीनों में पंजाब में आईएसआई समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड किये जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शांति की बात करते हैं, उनके सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा षड्यंत्रों को बढ़ावा देना जारी रखे हुए हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना द्वारा किये गए हवाई हमले से क्या भाजपा को लोकसभा चुनाव में लाभ होगा, सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस सहित चाहे जो भी सरकार होती वह जवाबी कार्रवाई करती। मुख्यमंत्री ने सशस्त्र बलों का राजनीतिकरण करने के लिए भाजपा की आलोचना की। ‘‘कांग्रेस ने 1965 या 1971 युद्धों का कभी राजनीतिकरण नहीं किया। हमने देश को हमेशा राजनीतिक हित से ऊपर रखा।’’

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन