क्या एक ही दिन दो मैच खेल सकती है टीम इंडिया ? श्रीलंका के खिलाफ शेड्यूल में हुआ परिवर्तन

By अनुराग गुप्ता | Jul 10, 2021

नयी दिल्ली। श्रीलंकाई टीम के शिविर में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आने से दहशत मच गई। जिसके बाद टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। श्रीलंका और टीम इंडिया के खेले जाने वाली छह मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच 13 जुलाई के बजाय 17 जुलाई को होगा। 

आपको बता दें कि शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया जहां श्रीलंका के खिलाफ 17 जुलाई से मैच खेलेगी तो वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से मैदान पर उतरेगी।

एक ही दिन में हो सकते हैं दो मैच !

कोरोना संक्रमण की वजह से मैच कार्यक्रम में बदलाव किया गया। पहले 13 से 19 जुलाई के बीच में वनडे सीरीज होनी थी और 22 से 27 जुलाई के बीच में टी-20 इंटरनेशल सीरीज खेली जानी थी। हालांकि कार्यक्रम में परिवर्तन हो गया। जिसके बाद 13 जुलाई से खेली जाने वाली वनडे सीरीज अब 17 जुलाई से शुरू होगी। ऐसे में टी-20 इंटरनेशल सीरीज की तारीख भी आगे बढ़ सकती है। लेकिन कहा जा रहा है कि श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज का कोई न कोई मुकाबला एक ही दिन टकरा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: डोपिंग मामले में महिला खिलाड़ी पर हुई बड़ी कार्रवाई, 4 साल का लगा प्रतिबंध 

बता दें कि शिखर धवन और विराट कोहली की अगुवाई वाली दोनों भारतीय टीम के मुकाबले एक ही दिन फंस सकते हैं। हालांकि टीम इंडिया की दोनों टीमें अलग-अलग देश में अलग-अलग फॉर्मेट के मैच खेलती हुई दिखाई देगी।

प्रमुख खबरें

UP Teacher Vacancy: 15,012 पदों पर निकली भर्ती, Assistant Teacher और PGT के लिए OTR जरूरी, जानिए पूरी डिटेल

Pakistan के साथ Mecca Pact Sign कर Saudi Arabia ने बड़ी गलती की, India से संबंध मजबूत किये होते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता!

Omar Abdullah और Mirwaiz Umar Farooq ने Modi की Foreign Policy की खुलकर तारीफ की, BRICS Summit को सफल बताया

Periods में दर्द और ऐंठन से राहत देगा शतावरी का पानी, सुधरेगी Reproductive Health