उच्चतम न्यायालय पहुंचा यूक्रेन में फंसे भारतीयों का मामला, CJI ने कहा- क्या हम पुतिन को युद्ध रोकने के दे सकते हैं निर्देश ?

By अनुराग गुप्ता | Mar 03, 2022

नयी दिल्ली। यूक्रेन में फंसे भारतीयों का मामला उच्चतम न्यायालय तक आ पहुंचा है। आपको बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों की मदद करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। दरअसल, एक वकील ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार को निर्देश देने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। 

उच्चतम न्यायालय ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल भारतीय छात्रों और नागरिकों की मदद करने के लिए कहा है। दरअसल, याचिका में कहा गया है कि भारतीय छात्र रोमानिया के साथ लगे बॉर्डर पर फंस गए हैं और उन्हें वहां से निकलने नहीं दिया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच क्वाड नेताओं की वर्चुअल बैठक में शिरकत करेंगे PM मोदी 

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि भारत सरकार ने यूक्रेन बॉर्डर को पार कर चुके भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए मंत्रियों को भेजा है और अभी तक यूक्रेन सभी को पड़ोसी देशों में जाने की अनुमति दे रहा है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की