खालिस्तानियों के प्रोटेस्ट का भारतीयों ने किया विरोध, Canada में दूतावास के बाहर लहराए तिरंगे

By रितिका कमठान | Jul 09, 2023

ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों का प्रोपेगैंडा सफल नहीं हुआ है। तीनों ही देशों में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थक जुटे थे। हालांकि पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया है। अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर सख्त पहरा दिया गया। 'किल इंडिया' बैनर के तहत रैलियों का आयोजन किया गया था।

खालिस्तानियों ने किया था आयोजन

बता दें कि कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में खालिस्तानियों ने 'किल इंडिया' विरोध रैली का आयोजन किया था। इस विरोध रैली के जरिए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हाल ही में हुई हत्या की आड़ में खालिस्तानी प्रोपेगेंडा के लिए फंड इकट्ठा किया जा रहा है। वहीं इन रैलियों के जरिए खालिस्तानी सिख युवाओं को आकर्षित कर रहे है।

खालिस्तान के विरोध का भारत ने किया विरोध

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस रैली का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि अलगाववाद को प्रचारित करने और आतंकवाद को वैध बनाने के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि खालिस्तान समर्थक समूह भारतीय राजनयिकों और मिशनों के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

प्रमुख खबरें

KIIFB भूमि अधिग्रहण जांच पर भड़के Pinarayi Vijayan, केरलम सरकार पर लगाया राजनीति का आरोप

विदेशी MBBS डिग्री पर NMC का अस्पष्ट रुख, छात्रों को गुमराह कर रहे करियर सलाहकार

NTPC का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 40.68 प्रतिशत उछला, 7351 करोड़ रुपये रहा

Rajasthan के Kota में सरपंच चुनाव मतगणना के दौरान Election Officer की Heart Attack से मौत