कोरोना के कारण भारत और पाकिस्तान से उड़ानों पर रोक लगाएगा कनाडा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

टोरंटो। कनाडा ने कहा है भारत और पाकिस्तान में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वह इन देशों से सभी उड़ानों पर 30 दिन के लिए रोक लगाएगा। परिवहन मंत्री उमर अल्घाब्रा ने कहा कि प्रतिबंध बृहस्पतिवार से शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि भारत में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 3.14 लाख से ज्यादा मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,30,965 हो गयी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: संक्रमण से परिवार में हुई मौत के गम में दो महिलाओं ने की आत्महत्या

दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। इस बीच ओन्टारियो प्रांत के प्रमुख डग फोर्ड ने अपने राज्य में पाबंदियों की कुछ घोषणाओं पर लोगों की नाराजगी का जिक्र करते हुए खेद जताया और स्वीकार किया कि उनकी सरकार ने कदम उठाने में जल्दबाजी की। हालांकि उन्होंने इस्तीफे की संभावना को खारिज कर दिया।

प्रमुख खबरें

Hardoi Road Accident: बिलग्राम में नहर में गिरी कार, दंपति और तीन माह के मासूम की मौत

Tanvi Patri ने Youth Olympics Badminton में Silver जीतकर रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला

Yemen के Taiz में बाजार पर हुए हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, 15 घायल

Dhanteras पर सोने-चांदी की रिकॉर्ड बिक्री, 60000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान