Chandra Arya polling: कनाडा के सांसद चंद्रा आर्या को पीएम मोदी से मिलने पर मिली सजा, चुनाव लड़ने पर रोक

By रितिका कमठान | Mar 27, 2025

कनाडा की लिबरल पार्टी ने भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्या के खिलाफ एक्शन लिया है। सांसद चंद्रा आर्या को पार्टी ने अपने बैनर तले चुनाव लड़ने से रोक लगाई है। भारत सरकार के साथ कथित तौर पर नजदीकी संबंध रखने के आरोप के बाद सांसद चंद्रा आर्या के खिलाफ ये कदम उठाया गया है। 

गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों में भारत और कनाडा के संबंध कई मुद्दों के कारण अच्छे नहीं रहे हैं। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। भारत और कनाडा के बीच खालिस्तान आंदोलन, व्यापारिक समझौता और कई अन्य राजनीतिक विवाद है जिससे दोनों देशों के रिश्ते खराब हुए हैं। 

नहीं चंद्र आर्य ने जब भारत द्वारा किया उसके बाद उनके राजनीतिक कैरियर पर सवाल खड़े हो गए हैं। पार्टी ने चंद्र आर्य पर प्रतिबंध लगाया है जिससे उनका राजनीतिक भविष्य अनिश्चितता की ओर बढ़ गया है। इस मामले पर लिबरल पार्टी के फैसले के कारण उनके राजनीतिक करियर पर गंभीर चोट लगी है। पार्टी ने उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई है। यानी अब वो भविष्य में लिबरल पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। अबतक इस मामले पर चंद्रा आर्य ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।