PM Modi से डरे कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो? भारत के एक्शन के बाद झट से घुमा दिया ब्रिटेन के PM को फोन

By अभिनय आकाश | Oct 15, 2024

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत के खिलाफ झूठे आरोपों में उलझ गए हैं और अब बुरी तरह से फंस गए हैं। भारत ने जब उनके सारे आरोपों की पोल खोल दी तो वो हैरान परेशान होते हुए ब्रिटेन की शरण में जा पहुंचे। ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर झूठे आरोप लगाए। जब भारत ने सख्ती से जवाब दिया तो वो बौखलाए हुए नजर आ रहे हैं।  दरअसल ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई और इसके बाद जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने सीधे तौर पर भारत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय एजेंट्स कनाडाई नागरिकों को टारगेट कर रहे। लेकिन भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। जस्टिन ट्रूडो की सियासी मजबूरियां जगजाहिर है। कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों का वोट हासिल करने के लिए वो भारत के खिलाफ प्रोपगेंडा फैला रहे। लेकिन उनके आरोपों का कोई ठोस सबूत अब तक सामने नहीं आया। भारत ने इस मामले में साफ कह दिया कि ये आरोप बेबुनियाद है। भारत ने कनाडा से  बार बार सबूत मांगे लेकिन ट्रूडो की सरकार ने कोई सबूत पेश नहीं किया। 

इसे भी पढ़ें: India Vs Canada: कनाडा के खिलाफ एक्शन की तैयारी शुरु, अपने उच्चायुक्त वापस बुलाएगा भारत

भारत और कनाडा के रिश्ते में अब खटास आ चुकी है। बीते दिन ही विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारत सरकार ने 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला किया है। उन्हें शनिवार, 19 अक्टूबर, 2024 को रात 11:59 बजे तक या उससे पहले भारत छोड़ना है। इसके साथ ही कनाडा में भारत के उच्चायुक्त को वापस बुलाने की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने एक बयान में रेखांकित किया कि उग्रवाद और हिंसा के माहौल में ट्रूडो सरकार के कार्यों ने राजनयिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन