अब आसानी से ले सकेंगे लोन, केनरा बैंक ने कर्ज के लिये घटायी ब्याज दरें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

बेंगलुरू। केनरा बैंक ने सिंडिकेट बैंक के लिये सभी अवधि के कर्ज के लिये कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) घटा दी है। नई दरें मंगलवार से प्रभावी होंगी।

सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने एक साल की अवधि वाले कर्ज के लिये 0.35 प्रतिशत, छह महीने की अवधि वाले कर्ज के लिये 0.30 प्रतिशत, तीन महीने की अवधि के लिये 0.2 प्रतिशत और एक महीने तथा एक दिन के लिये ब्याज में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है।

बयान के अनुसार रेपो दर से संबद्ध ब्याज दर (आरएलएलआर) 0.75 प्रतिशत घटाकर 8.05 प्रतिशत से 7.30 प्रतिशत कर दिया गया है। नई दरें मंगलवार से प्रभावी होंगी।

प्रमुख खबरें

Texas के Big Bend में सीमा दीवार निर्माण को US Supreme Court की मंजूरी

NCW को सालाना मिलती हैं 1.5 लाख शिकायतें, घरेलू हिंसा के मामले सर्वाधिक: Vijaya Rahatkar

Govardhan Puja Vidhi: भगवान कृष्ण की आराधना का पर्व है Govardhan Puja, जानिए मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

US Defense Secretary Pete Hegseth के खिलाफ अपनी ही पार्टी के सांसद ने पेश किया महाभियोग प्रस्ताव