Cannes 2022 : विदेशी जमीन पर भारतीय लिबास में दिखीं अदिति राव हैदरी, कान्स के रेड कार्पेट पर साड़ी में की एंट्री

By रेनू तिवारी | May 21, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से कान्स फिल्म फेस्टिवल में शानदार डेब्यू किया। अदिति राव हैदरी ने कान्स 2022 रेड कार्पेट पर चलने वाली सेलेब्स की लंबी सूची में जगह अहम जगह बना ली है। एक्ट्रेस ने पहली बार कान्स 2022 रेड कार्पेट पर चलते वक्त भारतीय साड़ी को अपनी खूबसूरत स्टाईट का हिस्सा बनाया।  सफेद साड़ी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। अदिति ने अपने कैप्शन में लिखा कि उनकी साड़ी को सब्यसाची ने डिजाइन किया है। हालांकि, अदिति का कान्स 2022 रेड कार्पेट लुक आपको गंगूबाई काठियावाड़ी से आलिया भट्ट की याद दिलाएगा

 

इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने पहनी इतनी ट्रांसपेरेंट पैंट कि दिख गया अंदर का सब कुछ, तस्वीरें देख मचला फैंस का दिल


अदिति राव हैदरी कान्स 2022 में भाग ले रही हैं। अभिनेत्री अपने रेड कार्पेट लुक के लिए सब्यसाची साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थी। रंगों के साथ प्रयोग करने के बजाय, अदिति ने ऑल-व्हाइट को चुना। रेट्रो और थोड़ी सी रॉयल्टी के साथ, अदिति बहुत खूबसूरत लग रही थी! क्या उनका लुक आपको आलिया भट्ट के गंगूबाई काठियावाड़ी से ऑल-व्हाइट अवतार की याद नहीं दिलाता है?

 

इसे भी पढ़ें: ब्रा का साइज डबल, पतली हुई कमर! बदन हिला-हिला कर पानी में उतरी मोनालिसा, खड़े हो गये फैंस के बाल 

अदिति ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए क्या लिखा मेरी अम्माम्मा को मेरे पसंदीदा सादगी और परंपरा पर गर्व होगा। इसके अलावा अपने कान्स 2022 रेड कार्पेट डेब्यू से पहले, अदिति राव हैदरी ने प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में भाग लेने के बारे में अपना उत्साह साझा किया। अपने डेब्यू से पहले अपने मन की स्थिति को साझा करते हुए कहा कि  "मैं नर्वस हूं, मुझे उम्मीद है कि इस बार, ये सब इतना जादुई और रोमांचक है। मुझे उस साल जाना था जब लॉकडाउन हुआ था। इसलिए, अब मैं जा रही हूं और यह मेरा पहली बार है।"

 

आपको बता दें कि दो साल पहले एक फैशन कंपनी से कांस के लिए अदिति राव हैदरी को चुना था लेकिन लॉकडाउन के कारण वह 2020 में कांन डेब्यू नहीं कर सकी थी।

 

प्रमुख खबरें

Assam में 10.56 लाख वोटर्स के नाम कटे! चुनाव से पहले बड़ा झटका, बदलेंगे सियासी समीकरण?

2026 में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का महा-दांव, बॉर्डर 2 से रामायण तक, ये 5 फिल्में मचाएंगी तहलका

Abhishek Banerjee का EC पर सीधा वार: भाजपा का एजेंट, सही लिस्ट छुपा रहा चुनाव आयोग

बड़े लोगों की बातें (व्यंग्य)